1. AFFIRMATIVE SENTENCE ( सकारात्मक वाक्य )
पहचान :- इस काल के वाक्यों के अंत में ता था , ती थी ,ते थे ,या ,यी ,ये आदि शब्द आते हैं।
नियम :- 1. इस काल के वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की SECOND FORM का प्रयोग करते हैं।
नियम :- 2. इस काल के वाक्यों में कल के लिए YESTERDAY का प्रयोग करते हैं।
EXAMPLE-
1. मीरा ने अपना कार्य पूरा कर लिया था।
Meera completed her work.
2. तुम्हारे भाइयों ने शोर मचाया।
Your brothers made a noise.
3. इस लड़के ने आपकी प्रतीक्षा की थी।
This boy waited for you.
4. मैं कल दिल्ली गया था।
I went to Delhi yesterday.
5. उसने एक पत्र लिखा था।
He wrote a letter.
Structure of sentence:-
Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया ) II fom + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).
2. NEGATIVE SENTENCE ( नकारात्मक वाक्य )
नियम :- 1. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ DID NOT का प्रयोग करते हैं।
नियम :- 2. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM का प्रयोग करते हैं।EXAMPLE-
1. कल बारिश नहीं हुयी थी।
It did not rain yesterday.
2. मोहन ने अपना पाठ याद नहीं किया ।
Mohan did not learn his lesson.
3. उसने ताजमहल नहीं देखा था।
He did not see the Tajmhal.
4. मैंने कोई पर्स नहीं खरीदा ।
I did not buy a purse.
5. कमला नुमाइश देखने नहीं गयी थी।
Kamla did not go to see Exhibition.
Structure of sentence:-
Subject ( कर्ता ) + Did not + Main verb ( मुख्य क्रिया ) I fom + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).3. INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक वाक्य )
नियम :- 1. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ सहायक क्रिया DID का प्रयोग करते हैं।
नियम :- 2. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM का प्रयोग करते हैं।
नियम :- 3. प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग अवश्य करते हैं।
EXAMPLE-
1. क्या रमेश ने कमरा साफ़ किया था ?
Did Ramesh clean the room ?
2. क्या तुमने किशन को पीटा था ?
Did you beat Kishan ?
3. क्या पुलिस ने चोरों का पीछा किया था ?
Did police chase the thieves ?
4. क्या छात्रों ने अध्यापक की आज्ञा का पालन किया था ?
Did students obey the teacher ?
5. क्या कुत्ते ने बच्चे को काटा था ?
Did the dog bite the child ?
Structure of sentence:-
Did + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया ) I form + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?
4. Wh TYPE INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक वाक्य )
नियम :- 1. इस काल के वाक्यों में Who के साथ मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM का प्रयोग करते हैं तथा Did का प्रयोग नहीं करते।
1. तुम वहां क्यों गए थे ?
Why did you go there ?
2. हमीद कल क्यों आया था ?
Why did Hamid come yesterday ?
3. तुमने किसकी पुस्तक पढ़ी थी ?
Whose book did you read ?
4. चोर को किसने पीटा था ?
Who beat the thief ?
5. कल वह कहाँ सोया था ?
Where did he sleep yesterday ?
Structure of sentence:-
Wh + Did + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया ) I form + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?



