EDUCATION CORNER

Monday, June 14, 2021

4. PRESENT PERFECT CONTINUOUS TENSE

 4.PRESENT PERFECT CONTINUOUS TENSE -

1. AFFIRMATIVE SENTENCE ( सकारात्मक वाक्य )

पहचान :- इस काल के वाक्यों के अंत में रहा है , रही है , रहे हैं ,रहा हूँ आदि शब्द आते हैं। 

नियम :- 1. इस काल के वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM में  ING प्रयोग करते हैं। 

नियम :- 2. इस काल के वाक्यों में  HE,SHE,IT व एकवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया HAS BEEN का प्रयोग करते हैं। 

नियम :- 3. इस काल के वाक्यों में I, YOU,WE,THEY , बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया HAVE BEEN का प्रयोग करते हैं।

 नियम :- 4. इस काल के वाक्यों में निश्चित समय के लिए SINCE तथा अनिश्चित समय के लिए FOR का प्रयोग करते हैं।  

EXAMPLE-

1. दो दिन से वर्षा हो रही है

    It has been raining for two days.

2. तुम 10 बजे से सो रहे हो।

   You have been sleeping since 10 o'clock.

3. रामू सुबह से खेतों में पानी लगा रहा  है।

   Ramu has been watering in the field since morning.

4. पुलिस शाम से चोरों का पीछा कर रही है।

    Police has been chasing thieves since evening.

5. मैं 1977 से इस मकान में रह रहा हूँ।

   I have been living in this house since 1977.

Structure of sentence:-

 Subject ( कर्ता )+ has/have+ been + Main verb ( मुख्य क्रिया ) + Ing + Object ( कर्म )+ since/for + Other words ( अन्य शब्द ).

 2. NEGATIVE SENTENCE ( नकारात्मक वाक्य )  

 नियम :- 1. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ सहायक क्रिया के बाद NOT का प्रयोग करते हैं।

 EXAMPLE-

1. दो दिन से वर्षा नहीं हो रही है

    It has not been raining for two days.

2. तुम 7 बजे से नहीं सो रहे हो।

   You have not been sleeping since 7 o'clock.

3. रामू सुबह से खेतों में पानी नहीं लगा रहा  है।

   Ramu has not been watering in the field since morning.

4. पुलिस शाम से चोरों का पीछा नहीं कर रही है।

    Police has not been chasing thieves since evening.

5. मैं 1977 से इस मकान में नहीं रह रहा हूँ।

   I have not  been living in this house since 1977.

Structure of sentence:-

  Subject ( कर्ता )+ has/have + not + been + Main verb ( मुख्य क्रिया ) + Ing + Object ( कर्म ) + since/for + Other words ( अन्य शब्द ).

3. INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य ) 

 नियम :- 1. इस काल के प्रश्नवाचक वाक्यों में सहायक क्रिया (HELPING VERB) HAS/HAVE का प्रयोग कर्ता से पहले करते हैं।

 नियम :- 2. प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग अवश्य करते हैं।

EXAMPLE-

1. क्या दो दिन से वर्षा हो रही है ?

    Has it been raining for two days ?

2. क्या तुम 10 बजे से सो रहे हो ?

    Have you been sleeping since 10 o'clock ?

3. क्या रामू सुबह से खेतों में पानी लगा रहा  है ?

   Has Ramu been watering in the field since morning ?

4. क्या पुलिस शाम से चोरों का पीछा कर रही है ?

    Has police been chasing thieves since evening ?

5. क्या मैं 1977 से इस मकान में रह रहा हूँ ?

   Have I been living in this house since 1977 ?

Structure of sentence:-

Has/have + Subject ( कर्ता ) + been + Main verb ( मुख्य क्रिया ) + Ing + Object ( कर्म ) + since/for + Other words ( अन्य शब्द ).?

4. Wh TYPE INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य )

 EXAMPLE-

1. दो दिन से बारिश क्यों हो रही  है   ?

   Why has it been raining for two days ?

2. तुम 10 बजे से क्यों सो रहे हो ?

    Why have you been sleeping since 10 o'clock ?

3.  रामू सुबह से खेतों में पानी क्यों लगा रहा है ?

   Why has Ramu been watering in the field since morning ?

4. पुलिस चोरों का पीछा सुबह से क्यों कर रही है ?

   Why has police been chasing thieves since evening ?

5. लंगूर 9 बजे से आम कहाँ खा रहा है ?

   Where has ape been eating mango since 9 o'clock ?

Structure of sentence:-

   Wh + has/have + Subject ( कर्ता ) + been + Main verb ( मुख्य क्रिया ) + Ing + Object ( कर्म ) + since/for + Other words ( अन्य शब्द ).?



 
 

 

No comments:

Post a Comment

civil

  सिविल इंजीनियरिंग प्रश्न  1. 150 माइक्रोन की IS चलनी के छिद्र का माप होता है - 0.1 5 mm 2. प्रथम श्रेणी की ईंट की संदलन सामर्थ्य होती है -...