EDUCATION CORNER

Sunday, June 13, 2021

3. PRESENT PERFECT TENSE

 

 3.PRESENT PERFECT TENSE -

1. AFFIRMATIVE SENTENCE ( सकारात्मक वाक्य )

पहचान :-  इस काल के वाक्यों के अंत में चुका है , चुकी है , चुके हैं , चुका हूँ आदि शब्द आते हैं।    

नियम :- 1.इस काल के वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की THIRD FORM का प्रयोग करते हैं।

नियम :- 2. इस काल के वाक्यों में HE,SHE,IT व एकवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया HAS का प्रयोग करते हैं। 

नियम :- 3. इस काल के वाक्यों में I, YOU,WE,THEY , बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया HAVE का प्रयोग करते हैं।

EXAMPLE-

1. हम यह पुस्तक खरीद चुके हैं।

   We have bought this book.

2.मोहन दिल्ली पहुँच चुका है।

   Mohan has reached Delhi..

3.लड़के ने दरवाजा बंद कर दिया है।

   The boy has closed the door.

4. सूर्य निकल चुका  है । 

    Sun has arisen.

5. तुम पत्र लिख चुके हो । 

   You have written the letter .

Structure of sentence:-

 Subject ( कर्ता )+ Has/Have + Main verb ( मुख्य क्रिया ) III form  + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

 2. NEGATIVE SENTENCE ( नकारात्मक वाक्य )  

 नियम :-1. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में HE,SHE,IT व एकवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया HAS  NOT का प्रयोग करते हैं। 

नियम :-2 . इस काल के नकारात्मक वाक्यों में I ,WE,YOU,THEY व बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया HAVE NOT का प्रयोग करते हैं। 

 EXAMPLE-

1. तुमने मेरी सहायता नहीं की है।

   You have not helped me.

2.  उसने अपना मकान नहीं बेचा है। 

    He has not sold his hous .

3. लड़के ने दरवाजा बंद नहीं किया है।

    The boy has not closed the door . 

4. मैंने नदी पार नहीं की है। 

   I have not crossed the river .

5. गाड़ी स्टेशन पर नहीं पहुँची है। 

   The train has not reached at station.

Structure of sentence:- 

Subject ( कर्ता ) + (Has/Have) not + Main verb( मुख्य क्रिया )III form + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

3. INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य ) 

 नियम :- 1. इस काल के प्रश्नवाचक वाक्यों में सहायक क्रिया (HELPING VERB) HAS/HAVE का प्रयोग कर्ता से पहले करते हैं।

 नियम :- 2. प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग अवश्य करते हैं।

EXAMPLE-

1. क्या वह चाय पी चुका है ?

    Has he drunk tea ?

2. क्या लड़कों ने पाठ याद कर लिया है ?  

   Have the boys learnt the lesson ?

3. क्या शिकारी ने हिरन को मार दिया है ?

   Has the hunter killed the deer ?

4. क्या तालाब में कमल खिल गए हैं ?

    Have lotus bloomed in the pond ?

5. क्या उसने एक अंगूठी खरीदी है ?

   Has she bought a ring ?

Structure of sentence:-

  Has/have + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया )III form + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?

4. Wh TYPE INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य )

 EXAMPLE-

1. चपरासी आज कहाँ गया है ?

   Where has the peon gone today ?

2. तुमने आज क्या खाया है ?

    What have you eaten today ?

3. उन्होंने यह कार्य क्यों किया है ?

   Why have they done this work ?

4. दूधिया दूध क्यों नहीं लाया है ?

   Why has milkman not brought milk ?

5. उसने मुझे क्यों डांटा है ?

   Why has he scolded me ?

Structure of sentence:-

   Wh + has/have + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया )III form + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?





No comments:

Post a Comment

civil

  सिविल इंजीनियरिंग प्रश्न  1. 150 माइक्रोन की IS चलनी के छिद्र का माप होता है - 0.1 5 mm 2. प्रथम श्रेणी की ईंट की संदलन सामर्थ्य होती है -...