EDUCATION CORNER

Tuesday, June 15, 2021

5. PAST INDEFINITE TENSE

 


5.PAST INDEFINITE TENSE

1. AFFIRMATIVE SENTENCE ( सकारात्मक वाक्य )

पहचान :- इस काल के वाक्यों के अंत में ता था , ती थी ,ते थे ,या ,यी ,ये आदि शब्द आते हैं। 

नियम :- 1. इस काल के वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की SECOND FORM का प्रयोग करते हैं। 

नियम :- 2. इस काल के वाक्यों में कल के लिए YESTERDAY का प्रयोग करते हैं।  

EXAMPLE-

1. मीरा ने अपना कार्य पूरा कर लिया था।

   Meera completed her work.

2. तुम्हारे भाइयों ने शोर मचाया। 

   Your brothers made a noise.

3. इस लड़के ने आपकी प्रतीक्षा की थी। 

   This boy waited for you. 

4. मैं कल दिल्ली गया था। 

   I went to Delhi yesterday.

5. उसने एक पत्र लिखा था। 

   He wrote a letter.

Structure of sentence:-

 Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया ) II fom + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

 2. NEGATIVE SENTENCE ( नकारात्मक वाक्य )  

 नियम :- 1. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ DID NOT का प्रयोग करते हैं।  

नियम :- 2. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM का प्रयोग करते हैं। 

EXAMPLE-

1. कल बारिश नहीं हुयी थी।

   It did not rain yesterday.

2. मोहन ने अपना पाठ याद नहीं किया । 

   Mohan did not learn his lesson.

3. उसने ताजमहल नहीं देखा था। 

   He did not see the Tajmhal. 

4. मैंने कोई पर्स नहीं खरीदा । 

   I did not buy a purse.

5. कमला नुमाइश देखने नहीं गयी थी। 

   Kamla did not go to see Exhibition.

Structure of sentence:-

 Subject ( कर्ता ) + Did not + Main verb ( मुख्य क्रिया ) I fom + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

3. INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य ) 

नियम :- 1. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ सहायक क्रिया DID का प्रयोग करते हैं। 

 नियम :- 2. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM का प्रयोग करते हैं।

 नियम :- 3. प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग अवश्य करते हैं।

EXAMPLE-

1. क्या रमेश ने कमरा साफ़ किया था ?

    Did Ramesh clean the room ?

2. क्या तुमने किशन को पीटा था ?  

   Did you beat Kishan ?

3. क्या पुलिस ने चोरों का पीछा किया था ?

   Did police chase the thieves ?

4. क्या छात्रों ने अध्यापक की आज्ञा का पालन किया था ?

   Did students obey the teacher ?

5. क्या कुत्ते ने बच्चे को काटा था ?

   Did the dog bite the child ?

Structure of sentence:-

  Did + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया ) I form + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?

4. Wh TYPE INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य )

नियम :- 1. इस काल के वाक्यों में Who के साथ मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM का प्रयोग करते हैं तथा Did का प्रयोग नहीं करते।

1. तुम वहां क्यों गए थे ?

   Why did you go there ?

2. हमीद कल क्यों आया था ?

    Why did Hamid come yesterday ?

3. तुमने किसकी पुस्तक पढ़ी थी ?

   Whose book did you read ?

4. चोर को किसने पीटा था ?

   Who beat the thief ?

5. कल वह कहाँ सोया था ?

   Where did he sleep yesterday ?

Structure of sentence:-

   Wh + Did + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया ) I form + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?

  

 


 

1 comment:

civil

  सिविल इंजीनियरिंग प्रश्न  1. 150 माइक्रोन की IS चलनी के छिद्र का माप होता है - 0.1 5 mm 2. प्रथम श्रेणी की ईंट की संदलन सामर्थ्य होती है -...