EDUCATION CORNER

Friday, June 18, 2021

10. FUTURE CONTINUOUS TENSE


 9.FUTURE CONTINUOUS TENSE

1. AFFIRMATIVE SENTENCE ( सकारात्मक वाक्य )

पहचान :- इस काल के वाक्यों के अंत में रहा होगा , रही होगी , रहे होंगे , रहा हूंगा आदि शब्द आते हैं।    

नियम :- 1. इस काल के वाक्यों में प्रत्येक कर्ता मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM में ING का  प्रयोग करते हैं।  

नियम :- 2. इस काल के वाक्यों में I ,WE, के साथ सहायक क्रिया (HELPING VERB)  SHALL BE का प्रयोग करते हैं।

नियम :- 3. इस काल के वाक्यों में I, WE को छोड़कर अन्य सभी कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया (HELPING VERB)  WILL BE का प्रयोग करते हैं।
नियम :-4. इस काल के वाक्यों में कल के लिए TOMORROW का प्रयोग करते हैं।
Note :- यदि किसी वाक्य में अवश्य ,आदेश ,धमकी दिया हो तो I ,WE के साथ WILL BE  तथा अन्य कर्ताओं के साथ SHALL BE  का प्रयोग करते हैं।  
 
 EXAMPLE-

1. किसान खेतों में हल चला रहे होंगे ।

   The farmers will be ploughing in the fields  .

2. ये बच्चे मटरगश्ती कर रहे होंगे। 

   These children will be loitering .

3. कल हम आगरा जा रहे होंगे । 

   We shall be going to Agra tomorrow. 

4. मोहन किताब पढ़ रहा होगा । 

    Mohan will be reading book.

5. चपरासी दफ्तर की सफाई कर रहा होगा । 

   The peon will be cleaning office .

Structure of sentence:-

 Subject ( कर्ता ) + will be/shall be + Main verb ( मुख्य क्रिया ) I form + ing + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

 2. NEGATIVE SENTENCE ( नकारात्मक वाक्य )  

 नियम :-1. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में I ,WE के साथ सहायक क्रिया SHALL NOT BE का प्रयोग करते हैं। 

नियम :-2 . इस काल के नकारात्मक वाक्यों में I ,WE को छोड़कर अन्य सभी कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया WILL NOT BE का प्रयोग करते हैं। 

 EXAMPLE-

1. वे खेतों में हल नहीं चला रहे होंगे ।

    They will not be ploughing in the fields  .

2. ये बच्चे शोर नहीं मचा रहे होंगे। 

   These children will not be making a noise .

3. कल हम कहानी नहीं सुन रहे होंगे । 

   We shall not be listening story tomorrow. 

4. सूर्य पश्चिम में नहीं छिप रहा होगा। 

   The sun will not be setting in the West.

5. मीरा अच्छा नहीं गा रही होगी । 

   Meera will not be singing well .

Structure of sentence:- 

Subject ( कर्ता ) + (will/shall) not + be + Main verb( मुख्य क्रिया ) I form + ing + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

3. INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य ) 

 नियम :- 1. इस काल के प्रश्नवाचक वाक्यों में सहायक क्रिया (HELPING VERB) WILL/SHALL का प्रयोग कर्ता से पहले तथा be का प्रयोग कर्ता के बाद में करते हैं।

 नियम :- 2. प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग अवश्य करते हैं।

EXAMPLE-

1. क्या माली पौधौं में पानी लगा रहा होगा ?

    Will the gardener be watering in plants ?

2. क्या मोर बगीचे में नाच रहा होगा ?  

   Will the peacock be dancing in the garden ?

3. क्या कमल तालाब में  खिल रहे होंगे ?

   Will the lotus be blossoming in the pond ?

4. क्या सूर्य पूरब में निकल रहा होगा ?

    Will the sun be rising in the EAST ?

5. क्या चोर चोरी कर रहा होगा ?

   Will the thief be stealing ?

Structure of sentence:-

  Will/shall + Subject ( कर्ता )+ be + Main verb ( मुख्य क्रिया ) I form + ing  + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?

4. Wh TYPE INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य )

 EXAMPLE-

1. पुलिस चोर का पीछा क्यों कर रही होगी ?

   Why will police be chasing the thief ?

2. बच्चे कब झगड़ा कर रहे होंगे ?

    When will the children be quarrelling ?

3. हम संग्रहालय देखने कब जा रहे होंगे ?

   When shall we be going to see the museum ?

4. तुम कल क्या कर रहे होगे ?

   What will you be doing yesterday ?

5. मैं अपना कार्य कहां कर रहा हूँगा ?

   Where shall I be doing my work ?

Structure of sentence:-

   Wh + will/shall + Subject ( कर्ता )+ be  + Main verb ( मुख्य क्रिया ) I form + ing + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?

No comments:

Post a Comment

civil

  सिविल इंजीनियरिंग प्रश्न  1. 150 माइक्रोन की IS चलनी के छिद्र का माप होता है - 0.1 5 mm 2. प्रथम श्रेणी की ईंट की संदलन सामर्थ्य होती है -...