EDUCATION CORNER

Wednesday, June 16, 2021

6. PAST CONTINUOUS TENSE


6.PAST CONTINUOUS TENSE

1. AFFIRMATIVE SENTENCE ( सकारात्मक वाक्य )

पहचान :- इस काल के वाक्यों के अंत में रहा था , रही थी , रहे थे आदि शब्द आते हैं। 

नियम :- 1. इस काल के वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM में  ING प्रयोग करते हैं। 

नियम :- 2. इस काल के वाक्यों में I, HE,SHE,IT व एकवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया WAS का प्रयोग करते हैं। 

नियम :- 3. इस काल के वाक्यों में YOU,WE,THEY , बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया WERE का प्रयोग करते हैं।

 नियम :- 4. इस काल के वाक्यों में कल के लिए YESTERDAY का प्रयोग करते हैं।  

EXAMPLE-

1. लकड़हारा लकड़ी काट रहा था।

   The woodcutter was cutting the wood.

2. तुम्हारा भाई शोर मचा रहा था । 

   Your brother was making a noise.

3. यह लड़की स्टेशन पर तुम्हारा इंतजार कर रही थी। 

   This girl was waiting for you at the station. 

4. वे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। 

   They were playing cricket in the field.

5. डाकिया एक पत्र ला रहा था। 

   Postman was bringing a letter.

Structure of sentence:-

 Subject ( कर्ता )+ was/were + Main verb ( मुख्य क्रिया ) + Ing + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

 2. NEGATIVE SENTENCE ( नकारात्मक वाक्य )  

 नियम :-1. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में I, HE,SHE,IT व एकवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया WAS NOT का प्रयोग करते हैं। 

नियम :- 2. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में YOU,WE,THEY , बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया WERE NOT का प्रयोग करते हैं।

 EXAMPLE-

1. लकड़हारा लकड़ी नहीं काट रहा था।

   The woodcutter was not cutting the wood.

2. तुम्हारा भाई शोर नहीं मचा रहा था । 

   Your brother was not making a noise.

3. यह लड़की स्टेशन पर तुम्हारा इंतजार नहीं कर रही थी। 

   This girl was not waiting for you at the station. 

4. वे मैदान में क्रिकेट नहीं खेल रहे थे। 

   They were not playing cricket in the field.

5. डाकिया एक पत्र नहीं ला रहा था। 

   Postman was not bringing a letter.

Structure of sentence:-

 Subject ( कर्ता ) + (was/were) not + Main verb ( मुख्य क्रिया ) + Ing + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

3. INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य ) 

 नियम :- 1. इस काल के प्रश्नवाचक वाक्यों में सहायक क्रिया (HELPING VERB) WAS /WERE का प्रयोग कर्ता से पहले करते हैं।

 नियम :- 2. प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग अवश्य करते हैं।

EXAMPLE-

1. क्या रमेश कमरा साफ़ कर रहा था ?

    Was Ramesh cleaning the room ?

2. क्या तुम किशन को पीटा रहे थे ?  

   Were you beating  Kishan ?

3. क्या पुलिस चोरों का पीछा कर रही था ?

   Was police chasing the thieves ?

4. क्या छात्र अध्यापक का सम्मान कर रहे थे ?

   Were students respecting the teacher ?

5. क्या कुत्ता अजनबी पर भोंक रहा था ?

   Was the dog barking at the stranger ?

Structure of sentence:-

  Was/were + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया )+ ing + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?

4. Wh TYPE INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य )

 EXAMPLE-

1. आज तुम क्या खा रहे थे ?

   What were you eating today ?

2. तुम किसे पढ़ा रहे थे ?

    Whom were you teaching ?

3. तुम किसका उपन्यास पढ़ रहे थे ?

   Whose novel were you reading ?

4. मोर क्यों नाच रहा था ?

   Why was peacock dancing ?

5. वे कल अंगूर क्यों खा रहे थे ?

   Why were they eating grapes yesterday ?

Structure of sentence:-

   Wh + Was /were + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया )+ Ing + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?

No comments:

Post a Comment

civil

  सिविल इंजीनियरिंग प्रश्न  1. 150 माइक्रोन की IS चलनी के छिद्र का माप होता है - 0.1 5 mm 2. प्रथम श्रेणी की ईंट की संदलन सामर्थ्य होती है -...