बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे इन्हें एशिया की रोशनी पुञ्ज (LIGHT OF ASIA) भी कहा जाता है। इनका जन्म 563 ईसा पूर्व कपिलवस्तु लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था।
1. गौतम बुद्ध का बचपन का नाम था - सिद्धार्थ।
2. गौतम बुद्ध के पिता का नाम था - शुद्धोधन ।
3. गौतम बुद्ध की माता का नाम था - माया देवी।
4. गौतम बुद्ध का पालन--पोषण किया था - इनकी सोतेली मां प्रजापति गौतमी ने।
5. गौतम बुद्ध का विवाह 16 वर्ष की आयु में हुआ था - यशोधरा से।
6. गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम था - राहुल।
7. गौतम बुद्ध के प्रथम गुरु थे - अलारकलाम।
8. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई - बोधगया (निरंजना नदी के किनारे, पीपल के वृक्ष के नीचे)।
9. गौतम बुद्ध ने प्रथम उपदेश दिया - सारनाथ में।
10. गौतम बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश दिए - श्रावस्ती में।
11. गौतम बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश किस भाषा में दिए - पाली भाषा में।
12. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न हैं - बुद्ध,धम्म और संघ।
13. महात्मा बुद्ध की मृत्यु हुई - कुशीनगर (उत्तर प्रदेश 483 ईसा पूर्व) ।
14. बौद्ध धर्म को बांटा गया - दो भागों में हीनयान और महायान।
15. गौतम बुद्ध को कहा जाता है - LIGHT OF ASIA .

No comments:
Post a Comment