EDUCATION CORNER

Tuesday, June 22, 2021

1.PRESENT INDEFINITE TENSE

 



1.PRESENT INDEFINITE TENSE

1. AFFIRMATIVE SENTENCE ( सकारात्मक वाक्य )

पहचान :- इस काल के वाक्यों के अंत में ता है , ती है , ते हैं ,ता हूँ आदि शब्द आते हैं।    

नियम :- 1. इस काल के वाक्यों में  HE,SHE,IT व एकवचन कर्ताओं  मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM में S या ES जोड़कर लिखते हैं। 

नियम :- 2. इस काल के वाक्यों में I, YOU,WE,THEY , बहुवचन कर्ताओं के साथ मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM प्रयोग करते हैं।

EXAMPLE-

1. मैं खाना खाता  हूँ ।

    I eat the food.

2. तुम्हारा भाई स्कूल जाता है । 

   Your brother goes to school.

3. सूर्य पूरब में निकलता है । 

   Sun rises in the East. 

4. तुम बगीचे में टहलते हो। 

    You walk in the garden.

5. दादी जी हमें  कहानी सुनाती हैं। 

   Grandmother tells story to us .

Structure of sentence:-

 Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया में s ,es )  + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

 2. NEGATIVE SENTENCE ( नकारात्मक वाक्य )  

 नियम :-1. इस काल के नकारात्मक वाक्यों में HE,SHE,IT व एकवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया DOES  NOT का प्रयोग करते हैं। 

नियम :-2 . इस काल के नकारात्मक वाक्यों में I ,WE,YOU,THEY व बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया DO NOT का प्रयोग करते हैं। 

 EXAMPLE-

1. तुम मेरी सहायता नहीं करते हो।

   You do not help me.

2.  माली बगीचे की सफाई नहीं करता है। 

    Gardener does not clean the garden .

3. बच्चे गुड़िया से नहीं खेलते हैं। 

    Children do not play with doll . 

4. बच्चे कबड्डी नहीं खेल रहे हैं । 

   Children do not play Kabaddee .

5. मैं समाचार पत्र नहीं पढता हूँ। 

   I do not read news paper.

Structure of sentence:- 

Subject ( कर्ता ) + (do/does)not + Main verb( मुख्य क्रिया ) + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द ).

3. INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य ) 

 नियम :- 1. इस काल के प्रश्नवाचक वाक्यों में सहायक क्रिया (HELPING VERB) DO/DOES का प्रयोग कर्ता से पहले करते हैं।

 नियम :- 2. प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग अवश्य करते हैं।

EXAMPLE-

1. क्या वह चावल खाता है ?

    Does he eat rice ?

2. क्या तुम प्रतिदिन स्नान करते हो ?  

   Do you bathe everyday ?

3. क्या रवि गाली देता है ?

   Does ravi abuse ?

4. क्या यह लड़का रोता है ?

    Does this boy weep ?

5. क्या लड़कियां संगीत सुनती हैं ?

   Do the girls listen the music ?

Structure of sentence:-

  Do/does + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया ) + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )?

4. Wh TYPE INTERROGATIVE SENTENCE ( प्रश्नवाचक  वाक्य )

 नियम :- 1. Wh type प्रश्नवाचक वाक्यों में who के साथ मुख्य क्रिया (MAIN VERB) की FIRST FORM     का प्रयोग करते हैं तथा DO /DOES का प्रयोग नहीं करते हैं।

 EXAMPLE-

1. तुम किसे पढ़ाते हो ?

   Whom do you teach ?

2. तुम्हें अंग्रेजी कौन पढाता है ?

    Who teaches you English ?

3. बच्चा रात में क्यों रोता है ?

   Why does the boy weep in night ?

4. तुम कौन सी पुस्तक पढ़ते हो ?

   Which book do you read ?

5. वह कब सोती है ?

   When does she sleep ?

Structure of sentence:-

   Wh + do /does + Subject ( कर्ता ) + Main verb ( मुख्य क्रिया ) + Object ( कर्म ) + Other words ( अन्य शब्द )? 




No comments:

Post a Comment

civil

  सिविल इंजीनियरिंग प्रश्न  1. 150 माइक्रोन की IS चलनी के छिद्र का माप होता है - 0.1 5 mm 2. प्रथम श्रेणी की ईंट की संदलन सामर्थ्य होती है -...